फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में 4.56 करोड़ रुपये से सड़कें होंगी चकाचक

Tue, 10 Feb 2026 05:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मार्ग पर बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सड़कों के निर्माण, लिंक रोड, आईबीपी रास्ता और पैच वर्क से जुड़े एक साथ कई टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों पर कुल 4 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव सीहा और फतेहपुरी टप्पा डहीना क्षेत्र में सड़क व लिंक रोड निर्माण के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

डहीना ब्लॉक के गांव सीहा में जोहड़ की ढाणी से बगदड़ा की ढाणी तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। इस सड़क के निर्माण पर 49 लाख 12 हजार 558 रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
इसके अलावा गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना से नांगल तक लिंक रोड निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 84 लाख 9 हजार 761 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

फतेहपुरी टप्पा डहीना से नांगल तक प्रस्तावित लिंक रोड क्षेत्र के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इसी ब्लॉक के गुलाबपुरा गांव में महावीर पुत्र लालचंद के खेत से मूलचंद पुत्र ऋषपाल के खेत तक सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया है।
इसकी लागत 24.71 लाख रुपये तय है। सड़क बनने से कई गांव सीधे मुख्य सड़कों से जुड़ेंगे, जिससे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और मंडियों तक पहुंच आसान होगी। लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। इसे अब स्वीकृति मिली है।
गांव दरौली में प्रताप नंबरदार के खेत से पूरण सिंह के ट्यूबवेल तक सड़क निर्माण कार्य भी सूची में शामिल है। इस पर 31.49 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन सड़कों का निर्माण कार्य हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत कराए जाएंगे।

-
नाहड़ व जाटूसाना ब्लॉक की सड़कें भी होंगी चकाचक
नाहड़ ब्लॉक के गांव नया गांव में खाते मंदिर से बाबा जोगी मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 70.71 लाख रुपये है। वहीं, जाटूसाना ब्लॉक के गांव बोडिया कमालपुर में मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क से टेलीफोन एक्सचेंज तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है। इसकी लागत 68.84 लाख रुपये निर्धारित है।

जैठपुर सेखपुर से करावरा मनकपुर तक बनेगा मार्ग

रेवाड़ी ब्लॉक के गांव जैठपुर सेखपुर में जैठपुर सेखपुर से करावरा मनकपुर तक आईपीबी रास्ता निर्माण के लिए भी टेंडर आमंत्रित किया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 68.50 लाख रुपये है। जाटूसाना ब्लॉक के गांव बेरली कलां में बेरली-दरौली रोड से कंकर वाली जोहड़ तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 54.56 लाख रुपये की लागत तय की है।

रेवाड़ी-झज्जर रोड का होगा पैच वर्क
जिले की प्रमुख सड़कों में शामिल रेवाड़ी-झज्जर रोड पर पैच वर्क के लिए भी टेंडर को दोबारा आमंत्रित किया है। इस मरम्मत कार्य की लागत 4.20 लाख रुपये रखी गई है। ये मार्ग भी लंबे समय से बदहाल है, जिससे लोगों को काफी आने-जाने में परेशानी होती है। मार्ग की दशा सुधरेगी तो वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

टेंडरों की अंतिम तिथि 12 और 13 फरवरी
इन सभी टेंडरों की अंतिम तिथि 12 और 13 फरवरी निर्धारित है जबकि टेंडर खोलने की प्रक्रिया 13 फरवरी को पूरी की जाएगी। इच्छुक ठेकेदार निर्धारित ईएमडी और दस्तावेज शुल्क के साथ समय पर अपनी बोली जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सूचीबद्ध सभी परियोजनाओं की लागत (लाख रुपये में)

सीहा (जोहड़ की ढाणी–बगदड़ा की ढाणी) – 49.12

गुलाबपुरा – 24.71

नया गांव (खाते मंदिर–बाबा जोगी मंदिर) – 70.71

बोडिया कमालपुर – 68.84

दरौली – 31.49

फतेहपुरी टप्पा डहीना–नांगल लिंक रोड – 84.09

जैठपुर सेखपुर–करावरा मनकपुर – 68.50

बेरली कलां (बेरली–दरौली रोड से कंकर वाली जोहड़) – 54.56

रेवाड़ी–झज्जर रोड पैच वर्क – 4.20

वर्जन
सड़कों की दशा सुधारने के लिए टेंडर जारी किए हैं। जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहां का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

- सत्येंद्र, कार्यकारी अभियंता, पीडब्लयूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें