फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवा संकल्प अभियान के तहत चौराहों का किया सुंदरीकरण

विज्ञापन
चौक-चौराहों पर पेड़ों की छंटाई करता कर्मचारी। स्त्रोत: प्रशासन - फोटो : Videograb
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष स्वच्छता एवं सुंदरीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महाराणा प्रताप चौक, राव तुलाराम चौक और राजीव चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारियों ने अभियान के दौरान चौराहों और सड़क किनारे जमा कूड़े-कचरे को हटाया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने के साथ ही चौराहों के आसपास आवश्यक रखरखाव कार्य भी किए गए। नगर परिषद की टीम ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आसपास के क्षेत्रों में गंदगी नहीं फैलाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया।
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। चौराहे शहर की पहचान का हिस्सा होते हैं और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में इन स्थानों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव जरूरी है। अभियान के तहत शहर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता एवं सुंदरीकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न डालें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें