सेवा संकल्प सप्ताह के तहत आयोजित नशा मुक्ति एवं टीबी जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जा
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य विनोद यादव के मार्गदर्शन एवं आज की प्रभारी सरोज यादव की अध्यक्षता में सेवा संकल्प सप्ताह के तहत नशा मुक्ति एवं टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिविल अस्पताल रेवाड़ी से आईसीटीसी काउंसलर सुमन यादव, टीबी सेंटर की पीपीएम कोऑर्डिनेटर विनीता तथा डीपीसी सीमा अंसारी ने शिरकत की। सीमा अंसारी ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि केवल खांसी ही टीबी का लक्षण नहीं है। समय पर जांच और सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
सुमन यादव ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और एड्स हेल्पलाइन 1097 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
मनोज वशिष्ठ ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। सेवा संकल्प के साथ स्वयं नशामुक्त रहना और समाज को जागरूक करना सभी का दायित्व है। उन्होंने टीबी के समय पर उपचार का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।