फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित अभय सिंह चौक पर वीरवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिला के गांव तिरपड़ी निवासी राजबीर वीरवार को बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी करीब 40 वर्षीय कृष्णा देवी के साथ रेवाड़ी से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली रोड पर राव अभय सिंह चौक के समीप साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया तथा घायल राजबीर को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया।
हादसे को अंजाम देने के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ रेवाड़ी के किसी अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। दवा लेने के बाद वह वापस अपने गांव जा रहा थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

-
हादसे के बाद बन गई जाम की स्थिति
अभय सिंह चौक पर डंपर की बाइक की टक्कर के बाद जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचें मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने काफी प्रयासों के बाद यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें