फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी करेगा फेंसिंग और योगासन स्टेट गेम्स की मेजबानी, 30 खेलों में छात्र लेंगे भाग

विज्ञापन
फोटो : 8योगासन के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित स्कूल स्टेट गेम्स का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इन बहुप्रतीक्षित खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत 8 सितंबर से होगी और यह 10 अक्तूबर तक चलेंगी। प्रतियोगिताएं अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्गों में करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस वर्ष 30 खेलों को शामिल किया गया है जिनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, जूडो, ताइक्वांडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, योगासन समेत अन्य खेल प्रमुख हैं। वहीं जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 25 अगस्त से शुरू होंगी जिसके बाद राज्यस्तरीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
इस बार जिला 16 से 18 सितंबर तक फेंसिंग (अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग) और योगासन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेंगे जिसकी तैयारियां भी विभाग स्तर पर चल रही हैं। खेलों को बढ़ावा देने और छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से हर वर्ष ये प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं।

-
स्कूल स्टेट गेम्स: इन जिलों को मिली खेल आयोजनों की मेजबानी



8 से 10 सितंबर :

यमुनानगर : फुटबॉल, कबड्डी, रेसलिंग
फरीदाबाद : तीरंदाजी, एथलेटिक्स (गर्ल्स), फेंसिंग, बैडमिंटन (लड़के)
चरखी दादरी : बॉक्सिंग (गर्ल्स - अंडर 17 व 19), शतरंज
फतेहाबाद : टेबल टेनिस, हॉकी (गर्ल्स), ताइक्वांडो (लड़के)
-
12 से 14 सितंबर :

जींद : हैंडबॉल (गर्ल्स), खो-खो
यमुनानगर : वेटलिफ्टिंग (गर्ल्स - अंडर 17 व 19), लॉन टेनिस (लड़के)
16 से 18 सितंबर :
कुरुक्षेत्र : फुटबॉल (गर्ल्स), वॉलीबॉल (गर्ल्स), जूडो (अंडर 14 व 17)
सोनीपत : रेसलिंग (गर्ल्स), ताइक्वांडो (गर्ल्स), सॉफ्टबॉल (लड़के), बॉक्सिंग (लड़के)
रेवाड़ी : फेंसिंग (अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग) और योगासन

24 से 26 सितंबर :
पानीपत : एथलेटिक्स (लड़के), क्रिकेट (अंडर 14 व 19), बास्केटबॉल (लड़के)
गुरुग्राम : नेटबॉल (लड़के)
झज्जर : स्विमिंग (लड़के), लॉन टेनिस (गर्ल्स)
29 सितंबर से 01 अक्टूबर
करनाल : हैंडबॉल (लड़के), वॉलीबॉल (लड़के), साइकिलिंग
रोहतक : हॉकी (लड़के), स्केटिंग, बेसबॉल

3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर
सिरसा : नेटबॉल (गर्ल्स), शूटिंग, सॉफ्टबॉल (गर्ल्स)
कैथल : कराटे, जूडो (अंडर 19), क्रिकेट (अंडर 17)
8 से 10 अक्टूबर
मेवात : वेटलिफ्टिंग (लड़के - अंडर 17 व 19)
-
वर्जन :

जिले को इस बार फेंसिंग (अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग) और योगासन प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला है जो हमारे लिए गर्व की बात है। 16 से 18 सितंबर तक होने वाले इन आयोजनों के लिए जिला स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। -भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें