फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का करें पालन : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार आमजन को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी आए दिन सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करवाने व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
यातायात के नियमों की पालन करके हम काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं परंतु यदि हम इन नियमों की पालन नहीं करते तो सड़क दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। रोड पर तीन तरह के सिग्नल होते हैं, जिन पर ध्यान देना आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना होने के मुख्य कारण सही लेन में गाड़ी ना चलाना, लगातार ड्राइविंग करना, नशा करके गाड़ी चलाना व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करना आदि है। वाहन चालक नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें