फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके का विरोध, महिलाओं ने लगाया जाम .

Fri, 02 Jun 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। सीएम विंडो पर शिकायत देने के बावजूद शराब का ठेका नहीं हटने से आक्रोशित जैनाबाद की महिलाओं ने रेवाड़ी -महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर सीहा फाटक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर को जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची डहीना पुलिस ने महिलाओं को ठेका हटाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि गांव जैनाबाद रेलवे स्टेशन के पास से ठेका नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगी। मौके पर पहुंचे एसएचओ खोल ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। मामले का कल समाधान होने का आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं घरों को लौट गईं।   

महिलाओं ने बताया कि एक माह से गांव जैनाबाद की महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास से शराब का ठेका हटवाने के लिए डीसी, एसडीएम और सीएम विंडो तक गुहार लगा चुकी हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर वीरवार को उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने रोड जाम करने का फैसला लिया। ट्रैक्टर में बैठकर महिलाएं सीहा फाटक पर पहुंची और रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग जाम कर दिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक रेलवे स्टेशन जैनाबाद के पास से शराब ठेका नहीं हटेगा तब वे संघर्ष करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर गांव की लड़कियां कंवाली स्थित कॉलेज जाती हैं। ट्रेन से भी पूरे दिन महिलाओं को यहां आनाजाना लगा रहता है। शराब ठेका मुख्य रास्ते पर होने से महिलाओं और लड़कियों को परेशानी होती है। ठेका खुलने से रेलवे स्टेशन के आसपास का माहौल खराब हो गया और पूरे दिन यहां आवारा तत्व घूमते रहते हैं। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डहीना पुलिस चौकी प्रभारी ने महिलाओं को समझाकर जाम तो खुलवाया दिया लेकिन महिलाएं ठेके को तुरंत हटवाने की मांग पर अड़ी रहीं।       
विज्ञापन


आज शराब ठेके की जगह बदलने का मिला आश्वासन      
मौके पर पहुंचे एसएचओ खोल ने महिलाओं के सामने ही आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी और आश्वासन दिया कि कल ठेके की जगह बदल दी जाएगी। जाम की सूचना पाकर नायब तहसीलदार डहीना अनिल कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार और एसएचओ खोल ने रेलवे स्टेशन स्थित शराब ठेके निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही शराब ठेके की जगह बदल दी जाएगी।      

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर जाम लगाने वाली महिलाओं को पुलिस ने पहुंचते ही हटवा दिया था। शराब ठेके की जगह का मौका-मुआयना किया गया है। इसकी जगह बदलवाने का आश्वासन दे दिया है।   - बिजेंद्र कुमार, एसएचओ, खोल थाना     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें