फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: पुलिस ने नौ लाख कैश व गाड़ी की बरामद, कैब ड्राइवर लेकर हुआ था फरार

Thu, 29 Feb 2024 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में कैब ड्राइवर रुपये लेकर भागने का मामला सामने आया था। पुलिस ने फिलहाल कैश और गाड़ी दोनों बरामद कर ली है। मगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में बुधवार को नौ लाख रुपये कैश लेकर कैब ड्राइवर द्वारा भागने के मामले में पुलिस ने अब गाड़ी और कैश दोनों ही बरामद कर लिया है। सेक्टर 3 चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल कैश और गाड़ी दोनों ही पुलिस ने बरामद कर ली है। मगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई चल रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


झज्जर के छुछकवास निवासी सपना बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील परिसर में अपनी मां के साथ आई थी। उसने गांव से ही एक गाड़ी किराए पर ली थी। तहसील परिसर में आने के बाद उसे कोर्ट से कुछ दस्तावेज लेने थे। वह अपनी मां के साथ कोर्ट परिसर आ गई। मां को गाड़ी में पैसों के बैग के पास बैठाकर वह कोर्ट के अंदर चली गई। जब वह बाहर आई तो उसकी मां कोर्ट के गेट के पास बैठी हुई थी, जबकि चालक गाड़ी सहित वहां से गायब हो गया। उसकी मां ने बताया कि चालक ने उसे चाय पीने के लिए भेज दिया। इसके बाद वह कहीं चला गया। सपना ने चालक को फोन लगाया, तो उसने पहले फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें