फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा में तेंदुआ घुसने से लोग सहमे, पकड़ने के दौरान राजस्थान पुलिस का कर्मी घायल

Fri, 02 Jun 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा में वीरवार सुबह तेंदुए के घुस जाने के कारण लोग सहम गए। राजस्थान की सीमा होने के कारण धारूहेड़ा और भिवाड़ी की पुलिस और वन विभाग की टीम ने शाम पांच बजे तेंदुए को पकड़ लिया।
विज्ञापन


हालांकि तेंदुए को पकड़ने के दौरान राजस्थान का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं पकड़ने की कोशिश के दौरान धारूहेड़ा में तेंदुए का एक नाखून भी टूट गया। शहर में तेंदुआ आने की खबर से कुछ ही समय में भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शाम करीब पांच बजे तेंदुए को भिवाड़ी से पकड़ा गया तो सभी ने राहत की सांस ली। धारूहेड़ा नगरपालिका के वार्ड तीन से पार्षद कृष्ण दायमा ने बताया कि अचानक तेंदुआ उनके घर में आ घुसा। इसके बाद जैसे ही वे बाहर निकले तो वह भिवाड़ी के एलआईसी कार्यालय और साथ लगती हाउसिंग सोसायटी में चला गया। वहां से भगाए जाने के बाद कुछ ही देर में तेंदुआ उनके घर के पास खाली पड़े खेत में छिप गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत धारूहेड़ा थाना पुलिस और भिवाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्थान वन विभाग के अधिकारियों को भी बुला गया। वही कुछ देर बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें