फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जयपुर डिवीजन में रेवाड़ी जंक्शन कमाई करने में दूसरे स्थान पर

Wed, 27 Mar 2024 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर द्वारा अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक जारी आय सूची में जयपुर डिविजन के अंतर्गत रेवाड़ी जंक्शन आय के मामले में जयपुर जंक्शन के बाद द्वितीय स्थान पर रहा। जयपुर डिवीजन में सबसे आय वाला जंक्शन जयपुर जंक्शन रहा, जिसकी आय 713,33,79,558 रही व रेवाड़ी जंक्शन की आय 53,66,66,616 रही।
विज्ञापन

विकास नगर (कंकरवाली) निवासी विवेक भाटोटिया द्वारा बताया गया कि मार्च माह का आय का ब्यौरा आने के बाद रेवाड़ी जंक्शन की आय में और वृद्धि देखने को मिलेगी, क्योंकि हाल ही में वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार किया गया है व मार्च में खाटू श्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रींगस के लिए स्पेशल रेल सेवा प्रारंभ की गई है। विवेक भाटोटिया ने बताया कि इतना राजस्व देने के बावजूद भी रेवाड़ी जंक्शन सिर्फ पैसेंजर ट्रेन का जंक्शन बनकर रह गया है। अगर यहां से एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलें तो यात्रियों को भी सहूलियत होगी व रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी। यहां लंबे समय से विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर मांग की जा रही है व वॉशिंग एवं पिट लाइन की स्थापना को लेकर भी पुरजोर तरीके से मांग की जा रही है, लेकिन रेलवे हमेशा ही रेवाड़ी के साथ सौतेला व्यवहार रखता है। भाटोटिया ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद रेल मंत्री से मिलकर यहां की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें