फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव बंदी फरार मामला: रेवाड़ी जेल अधीक्षक और सहायक जेल अधीक्षक को किया गया निलंबित

Sun, 25 Jul 2021 01:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आठ मई की रात जेल की बैरक में बंद 13 बंदी आठ फुट ऊपर लगे एक जंगले को तोड़कर फरार हो गए थे। ये सभी बंदी कोरोना पॉजिटिव थे। इन सभी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, स्नैचिंग जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोविड-19 स्पेशल जेल से बंदियों के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी जेल अधीक्षक अनिल कुमार और जेल उप अधीक्षक नरेश गोयल को निलंबित कर दिया है। रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर स्थित फिदेडी में बन रही निर्माणाधीन जेल को कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश की पहली कोविड-19 स्पेशल जेल बनाया गया था। इसमें प्रदेशभर से 500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव बंदियों को शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन


आठ मई की रात जेल की बैरक में बंद 13 बंदी आठ फुट ऊपर लगे एक जंगले को तोड़कर फरार हो गए थे। ये सभी बंदी कोरोना पॉजिटिव थे। इन सभी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, स्नैचिंग जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। आठ से ज्यादा बंदी पकड़े जा चुके है। लेकिन अभी कुछ कैदी फरार चल रहे हैं। बंदियों के जेल से फरार होने के मामले की जांच उच्च स्तर पर की जा रही थी। अब जेल विभाग ने इस मामले में जेल अधीक्षक अनिल कुमार और जेल उप अधीक्षक नरेश गोयल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें