फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: जमीन के विवाद में महिला पर की थी फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव मामड़िया अहीर में जमीन के विवाद में एक महिला पर फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी दिशान्त उर्फ दर्शन के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया की 5 जून को गांव मामड़िया अहीर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 5 जून को उसका पति पिकअप गाड़ी को लेकर कोसली गया था। उसका बेटा और पुत्रवधु भी ड्यूटी पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक उसके घर के पास आए। उनके साथ उनके गांव का सचिन भी था।

बताया कि सचिन के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है, जिसको लेकर सचिन और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी गांव बोडिया कमालपुर निवासी दिशान्त उर्फ दर्शन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें