फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: जमीन के विवाद में महिला पर फायरिंग, दो और आरोपी गिरफ्तार, दो दिन का मिला रिमांड

Wed, 24 Jul 2024 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने कुछ आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में चार गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के थाना खोल पुलिस ने गांव मामड़िया अहीर में जमीन के विवाद में एक महिला पर फायरिंग करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी अर्जुन उर्फ बवानिया व संदीप उर्फ बदमाश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि 5 जून को गांव मामड़िया अहीर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका पति पिकअप गाड़ी को लेकर कोसली गया था। उसका बेटा और पुत्रवधु भी ड्यूटी पर थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक उसके घर के पास आए। उनके साथ गांव का सचिन भी था।
विज्ञापन


सचिन के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है। जिसको लेकर सचिन और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको जान से मारने की नियत से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में चार आरोपी नितिन, सचिन, सुधीर व सुनील को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपी जिला झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी अर्जुन उर्फ बवानिया व संदीप उर्फ बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें