खोल। सरपंच पति, ब्लॉक समिति सदस्य सहित मूंदी गांव के करीब 50 ग्रामीणों के खिलाफ खोल थाने में दर्ज छेड़छाड़ के आरोप के बाद बढ़े आक्रोश के बाद मंगलवार को तीनों अध्यापिकाएं स्कूल नहीं आईं।
इससे पूर्व डीईओ ने पंचायत के दौरान सोमवार को ग्रामीणों के सामने तीनों अध्यापिकाओं के मंगलवार से स्कूल नहीं आने की बात कही थी।
ग्रामीणों का कहना था कि इतने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले पुलिस ने पड़ताल करना उचित नहीं समझा। वहीं डीएसपी ने सतपाल ने भी ग्रामीणों को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने स्कूल गेट का ताला खोला था।