फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों की समस्याओं और मुआवजे की प्रक्रिया की समीक्षा की

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर खड़े किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
कोसली। जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में हाईटेंशन पावरलाइन से प्रभावित किसानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न गांवों के किसान प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें लिसाम, झाडौदा, नेहरूगढ़, झाल, सारतानगर, भाकली, बब्बा और लिलोढ़ के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यम सतेंद्र लोहचब ने भी भाग लिया और किसानों के मुआवजे के त्वरित वितरण की प्रक्रिया पर जोर दिया। मोर्चे के अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि मुआवजे की प्रक्रिया तुरंत आगे बढ़ाई जाए।
बैठक में किसानों ने जिला स्तर पर मार्केट रेट कमेटी के गठन की मांग की और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी किसानों को उचित मुआवजा समय पर दिया जाए। उपस्थित सभी किसानों ने कमेटी गठन के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की और किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

तत्पश्चात पावर ग्रिड से जुड़े अन्य मसलों पर चर्चा के लिए एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक और बैठक आयोजित की गई जिसमें किसानों की समस्याओं और मुआवजे की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस दौरान किसानों ने मुआवजे की शीघ्र प्राप्ति और पावरलाइन के प्रभावित क्षेत्रों में उचित सुरक्षा उपायों की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें