फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा ब्राह्मण सभा की बैठक में नए प्रधान पद पर चर्चा

विज्ञापन
ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मण सभा की बैठक। स्रोत : सभा
विज्ञापन
धारूहेड़ा। ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 27 मार्च को तीन वर्षीय कार्यकारिणी के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नए प्रधान पद पर चर्चा करना और नए सदस्यों का स्वागत करना था।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता वर्तमान प्रधान सुभाष शर्मा ने की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकारिणी के आगामी चुनाव और सभा के भविष्य को लेकर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में नए सदस्य शामिल हुए जिनका स्वागत करते हुए उन्हें सभा की गतिविधियों एवं नियमों से परिचित कराया गया।
बैठक में आगामी योजनाओं, सामाजिक कार्यों और समुदायिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने नए प्रधान पद के चयन में पारदर्शिता और सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर कार्यों और कार्यक्रमों को संपन्न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें