फोटो : 25कार्यक्रम सरकारी सेवा से रिटायर हुए महेश पाल तंवर व मेजर धर्मपाल चौहान का स्वागत करत
रेवाड़ी। सरकारी सेवा से रिटायर हुए जिलेदार महेश पाल तंवर व सूबेदार मेजर धर्मपाल चौहान ने समाज सेवा की तरफ रुख किया है। पड़ला गांव निवासी महेश पाल तंवर सिंचाई विभाग में सेवाएं देने के बाद 31 मई को जिलेदार के पद से रिटायर हुए हैं।
नहचाना गांव निवासी भारतीय सेना की इंटेलीजेंस कोर के सूबेदार मेजर धर्मपाल चौहान भी 31 मई को रिटायर होकर घर आए। महाराणा प्रताप जयंती समिति, रेजांगला शौर्य समिति एवं राजपूत प्रतिनिधि सभा परिवार की तरफ से महेश पाल और धर्मपाल चौहान का समाज सेवा के लिए पदार्पण हुआ।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक रेस्तरां में आयोजित प्रतिभोज कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों का पारंपरिक अभिवादन कर उनका समाज सेवा के नए दायित्व ग्रहण करने के लिए हार्दिक बधाई दी गई।
आयोजन में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा व महाराणा प्रताप जयंती समिति के अध्यक्ष एवं रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, जय सिंह तंवर पूर्व सरपंच, असिस्टेंट कमांडेंट वेद प्रकाश यादव, अजय पाल ठाकुर, दल सिंह आर्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।