फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदियां हुईं समाप्त, पूरी क्षमता से खुलेंगे शिक्षण संस्थान : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव व हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति के चेयरमैन संजीव कौशल के आदेशानुसार प्रदेश में महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाई गई सभी पाबंदियों को समाप्त कर दिया गया है। अब सभी गतिविधियां पूर्व की तरह सामान्य तरीके से चल सकेंगी किंतु कोरोना से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन अवश्य करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत प्रदेश में लगाई सभी पाबंदियों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत बताया कि अब सरकारी, गैर सरकारी संस्थान पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। बाजार पहले की तरह खुलेंगे। सरकार की ओर से सुबह दुकानें खोलने व शाम को बंद करने के लिए लगाई रोक हटा दी गई है। अब होटल, रेस्तरां, बार, जिम, मल्टीप्लेक्स भी पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। डीसी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में भी पचास फीसदी बच्चे बुलाने का रोस्टर खत्म होगा तथा विश्वविद्यालय व कॉलेज ऑफलाइन कक्षाएं चला सकेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर आमजन से कोविड मानकों की कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब वैक्सीनेशन के साथ ही सभी मास्क पहनें, एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाएं रखने के साथ ही साबुन से हाथ धोते हुए कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें