फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स निर्माण प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करवाएं अफसर : इन्द्रजीत

विज्ञापन
बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को सुनते विधायक कोसली, डीसी व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी जिला के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के गांव माजरा में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की जमीन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इसके निर्माण प्रक्रिया का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाएं। वह वीरवार को वर्चुअल रूप से रेवाड़ी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एम्स की अहम भूमिका रहेगी जिसके लिए हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े और केन्द्रीय मंत्री के निर्देश सुने। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मसानी बैराज में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए। इस बैराज का पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि शहर के बड़ा तालाब व सोलह राही तालाब का सुंदरीकरण करने में भी संबंधित विभाग सजगता दिखाएं। उन्होंने कहा कि जिले में अन्य तालाबों के संरक्षण पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। जिले के गांव झाबुआ, पीथड़ावास व मैलावास की चकबंदी के बारे में जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि उक्त गांवों में चकबंदी का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
केंद्र सरकार की योजनाओं की हुई विभागीय स्तर पर समीक्षा
राव इंद्रजीत सिंह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की विभाग अनुसार समीक्षा करते हुए कहा कि पिछली बैठक में रखे गए मुद्दे पर कार्यवाही करते हुए जेएलएन कैनाल में पानी की क्षमता 500 क्यूसिक से बढ़ाकर 608 क्यूसिक कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे बणीपुर चौक बावल के निर्माण कार्य के टैंडर इस माह के अंत तक खुल जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री ने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड-डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेक योजनाओं बारे विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

विधायक लक्षमण सिंह ने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखे अपने सुझाव
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बैठक में पिछली बैठक में रखे गए मुद्दों को पूरा करने पर केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करने की दिशा में संबंधित विभाग कदम उठाएं। उन्होंने अरावली शृंखला में चैक डेम बनाकर बारिश का पानी एकत्रित करने का सुझाव भी केन्द्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
एक क्लिक पर मिलेगा भू-अभिलेखों से संबंधित रिकार्ड : डीसी
बैठक में डीसी यशेन्द्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री रव इंद्रजीत सिंह को बताया कि डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 412 गांवों को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे अब एक क्लिक पर भू-अभिलेखों से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा मेडिकल विभाग द्वारा एलओआई का कार्य पूरा होते ही अगले सप्ताह से एम्स से संबंधित रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो जाएगा।
इस अवसरपर नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, रोहतक लोस क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि राज पारिक, एडीसी जयदीप कुमार, डीएमसी भारत भूषण गोगिया, सीईओ जिला परिषद रविन्द्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम देवेन्द्र शर्मा सहित जिला के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें