फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में शिक्षकों को सौंपे गए पदभार

Mon, 28 Jul 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी की तरफ से विश्वविद्यालय के आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शिक्षकों को विश्वविद्यालय से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण पदभार सौंपे गए हैं। इन महत्वपूर्ण पदभारों में से निदेशक युवा कल्याण (डीवाईडब्ल्यू) का पदभार प्रोफेसर अदिति शर्मा को सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर अदिति शर्मा वाणिज्य विभाग एवं होटल मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष भी हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के डायरेक्टर स्पोर्ट्स का महत्वपूर्ण पदभार भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी युवा महोत्सव जो विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक होता है। इसको नवीन रूप से और अधिक गुणवत्ता मापदंडों के अनुसार आयोजित करवाने का रहेगा।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के युवाओं की कला एवं सांस्कृतिक क्षमताओं को निखारने के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कुलपति ने सहायक निदेशक युवा कल्याण का पदभार डॉ. सुशांत यादव को दिया है जो विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर अदिति के निर्देशन में विश्वविद्यालय की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का निदेशक प्रोफेसर विकास बत्रा को बनाया गया है। विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग के संबंध में इस प्रकोष्ठ का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रोफेसर विकास बत्रा विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग, सोशल वर्क विभाग तथा इतिहास विभागों के विभागाध्यक्ष भी हैं।
विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ का निदेशक प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी को बनाया गया है जो विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और इसके अतिरिक्त अटल पुस्तकालय के इंचार्ज भी हैं। उन्होंने कहा कि वह शोध एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना सर्वोत्तम प्रयास करेंगे, क्योंकि यह विश्वविद्यालय के विकास का आधार होता है।
कुलपति ने विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा इकाई का समन्वयक राजनीतिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश यादव को बनाया है जो विश्वविद्यालय की क्रियान्वयन समिति के सदस्य और मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष भी हैं। कुलपति ने रसायन विभाग की प्रोफेसर रश्मि पुंडीर को विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर का निदेशक नियुक्त किया है। वह भी इससे पूर्व अनेक पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उनके अतिरिक्त कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रोफेसर योगिता को एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया है।
सभी शिक्षकों ने इसके लिए कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह का धन्यवाद किया और अपने-अपने स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें