फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का लिया संकल्प

Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर संकल्प लेते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया है जिसके लिए राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय संघ के साथ देशी रियासतों को एकीकृत करके भारत को एकजुट और स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, यही सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा सभी थानों, चौकियों व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए काम करते रहने की शपथ ली। इसके अलावा जिले में सभी थाना क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें