फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर 18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर अपने विचारों को सुंदर शब्दों और रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात महाविद्यालय में कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी के मंच संचालन में हुए इस कार्यक्रम में वैशाली, विधि ने कविता के माध्यम से और आरती, साक्षी ने भाषण के माध्यम से राष्ट्र को अखंड करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्राचार्य सत्येंद्र यादव ने रोचक कहानी के माध्यम से छात्राओं को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें