फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का करें समाधान : डीसी

Sat, 09 May 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक से पहले हरियाणा सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी दिशा निर्देश दिए।

डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं उनका शीघ्र समाधान करें। समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को अधिकारी अच्छे से जांच करके समाधान करें और इसकी रिपोर्ट भी भिजवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करके पूर्ण एटीआर के साथ पोर्टल पर भी अपडेट करें। अधिकारी हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण सुनिश्चित करें।
अधिकारी समाधान शिविर के पोर्टल की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का समय सीमा में निवारण करें ताकि आमजन को सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें