फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर करें अपडेट : डीसी

Sat, 19 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ समाधान शिविर में आई शिकायतों व उनके समाधान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपडेट करें।
उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष मई से पूर्व की सभी शिकायतों का तत्काल समाधान कराए और शिकायतों की एटीआर भी दें। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग की सभी पुरानी शिकायतों का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि समाधान शिविर की जिस विभाग में शिकायतें लंबित हैं, उनका तुरंत समाधान करते हुए रिपोर्ट भिजवाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत की एटीआर सबमिट नहीं हुई है, इसके लिए सीटीएम से मिलकर इसे सबमिट करवाएं।
इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश व सीटीएम प्रीति रावत सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें