रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में सीईओ प्रदीप कुमार ने सीएम की घोषणा वाले कार्यक्रमों, अमृत सरोवर, आवास सर्वे 2.0, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), विधायक आदर्श ग्रामीण योजना, स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे योजना का क्रियान्वयन करते हुए लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने सीएम की घोषणा के तहत ई-लाइब्रेरी बाबू बालमुकुंद हेरिटेज गुड़ियानी की कमेटी रिपोर्ट एसडीएम कोसली कार्यालय से मांगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री के घोषणा वाले विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों को जल्द निपटान, अमृत सरोवर के तहत जिले में बने हुए तालाबों की साफ-सफाई एवं निरीक्षण करने, आवास 2.0 सर्वे में तीव्रता लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद