फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से मिलती है कर्तव्य पालन की प्रेरणा : दिनेश

Mon, 26 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पंजाबी धर्मशाला में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गणतंत्र दिवस देशवासियों में नई चेतना, जागृति और स्फूर्ति का संचार करता है। इस मौके पर हमें अधिकार और कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लाइफ कोच पंकज सैनी, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, भाजपा लघु व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपेश भार्गव रहे। श्याम सपड़ा, डॉ. बलबीर अग्रवाल और आदर्श राजपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर स्कूलों की परेड और झांकियां आकर्षण का केंद्र होती हैं।
पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, डॉ. नीरू वर्मा और प्रीती कपूर ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के बारे में बताया।
पतंजलि जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर अर्जुन नगर के नितिन कुमार सहित कई समाजसेवियों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें