फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Mon, 26 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित द्वितीय फेडरेशन कप 2025–26 राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता किड्स, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित हुई जिसमें देशभर के खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सन सिटी निवासी सांविका विज ने किड्स कैटेगरी (22 किग्रा) में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं, वंशिका जांजड ने सब-जूनियर कैटेगरी (20 किग्रा) में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
कोसली निवासी सारिका ने जूनियर गर्ल्स 46 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल और गणपत नगर निवासी आर्चिका ने सीनियर वर्ग 62 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता के पीछे कोच रवि सैनी, कोच पीयूष कुमार और कोच कुणाल का मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें