फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में ऊधम सिंह व सावित्री बाई फूले को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। सेवा स्तंभ की जिला इकाई ने सहयोगी संगठनों की ओर से आंबेडकर लाइब्रेरी में शहीद ऊधम सिंह जयंती व माता सावित्री बाई फूले जयंती समारोह का आयोजन किया। इसमें विभिन्न संगठन-सेवा सतंभ, हजरस, फेडरेशन, दलित कष्ट निवारण समिति, गुरु रविदास विश्व महापीठ आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शहीद ऊधम सिंह व सावित्रीबाई फूले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हैंडबैंड की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बहन अनुराधा गादला को सम्मानित किया गया, जिसमें हजरस व सेवा स्तंभ की मुख्य भूमिका रही। साथ ही उपस्थित पार्षदों व उपस्थित जनों के सहयोग से अनुराधा को 21 हजार का नकद ईनाम देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एक समृति चिह्न व शाल भेंट करके सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को एक समृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर श्याम चुघ, सज्जन सिंह पहलवान, प्रवीण चौधरी, प्राचार्य राजकुमार जलवा, सुखराम, भगत सिंह सांभरिया, महासचिव आरपी सिंह दहिया, आनंद कुमार, मोनिका मेहरा, लक्ष्मीबाई, रजनी, रेशम, गजराज सिंह, बाबूलाल आजाद, चित्र कुमार सभरवाल ,सूबे सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें