फोटो : 02रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक का दोपहर का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे ने 13 ट्रेनों में अस्थायी रूप से डब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में 1 से 31 मई तक 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 से 31 मई और उदयपुर सिटी से 2 मई से 1 जून तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1 से 31 मई तक और अमृतसर से 2 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान के डिब्बे, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 1 से 31 मई और अमृतसर से 2 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इसी प्रकार अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली कैंट -बठिण्डा-दिल्ली कैंट ट्रेन, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में 2 से 30 मई और एवं हरिद्वार से 3 से 31 मई तक डिब्बे बढ़ाए जाऐंगे।
मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 से 31 मई तक 5 द्वितीय साधारण, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 1 से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़़ी -फुलेरा-रेवाड़़ी रेलसेवा में 1 से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी जाएगी। जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में 1 से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। संवाद