फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाव विभोर कर गया रेजांगला नाटक

Fri, 28 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 20रेजांगला नाटक का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व रंगमंच दिवस पर छात्र कल्याण विभाग की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंजारा संस्था ने भारत-चीन के बीच 1962 में हुई लड़ाई पर आधारित नाटक रेजांगला वॉर, दिवाली बासठ का मंचन किया।
कुलपति डॉ. जेपी यादव के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैप्टन रामचन्द्र व हवलदार निहाल सिंह रहे। देर शाम तक चले इस नाटक ‘रेजांगला वार’ मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख क्षेत्र के अन्तर्गत सामरिक महत्व की चौकी रेजांगला पर दो सगे भाइयों की मार्मिक शहादत अलावा अहीरवाल के रणबांकुरों के शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान को इस नाटक में बड़ी संजीदगी के साथ मंचित किया गया। बंजारा के निदेशक तथा बॉलीवुड अभिनेता विजय भाटोटिया के निर्देशन में मंचित किए गए इस नाटक में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं की चार्ली कम्पनी के 114 जवानों की शहादत का भावपूर्ण स्मरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति लेखक एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया द्वारा लिखित इस नाटक की पटकथा, संवाद व गीत तथा बूटासिंह का संगीत खूब सराहा। निर्माता मेजर डॉ. टीसी राव द्वारा तैयार किए गए इस नाटक में सभी कलाकारों देवेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा, योगेश कौशिक, प्रतीक गर्ग, रविन्द्र, धीरज शर्मा, रजनी, गजानंद, सन्नी, अभिषेक, केशव कुमार, मनोज ने जीवंत अभिनय कर छाप छोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें