फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रिश्तेदार बनकर महिला से की 1.60 लाख की ठगी

Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। रिश्तेदार बनकर महिला से 1 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित महिला साइबर थाना पुलिस में अपनी शिकायत दी। धारूहेड़ा सेक्टर-6 निवासी ज्योति सिंह ने बताया कि 20 मार्च को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाला ने कहा कि वह उसका रिश्तेदार आकाश बोल रहा है। उसके खाते में पैसे नहीं आ रहे थे, इसलिए उसने उनके खाते में 11 लाख 30 हजार रुपये डलवाए हैं। अब उसके परिचित इंडियन कुमार को 1 लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दो। उसने बताए हुए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। 2 दिन बाद उसने खाता चेक किया तो पता लगा कि वो 11 लाख रुपये तो आए ही नहीं थे। उसने उसी नंबर पर कॉल किया तो आरोपी ने उससे कहा कि उसकी मां बीमार है, बाद में बात करेगा। उसके बाद वह नंबर अब बंद आ रहा है। साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें