फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्वर नहीं चलने से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण हुआ प्रभावित

Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन के लिए सर्कुलर रोड स्थित एक बैंक के बाहर पहुंचे लोग समस्या बत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों का पंजीकरण चल रहा है। मंगलवार को लोग पंजीकरण कराने के लिए सर्कुलर रोड स्थित एक बैंक में पहुंचे। यहां सर्वर नहीं चलने से पंजीकरण का कार्य प्रभावित रहा। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने पहुंचे लोगों ने बैंक प्रबंधन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। सुबह 9 बजे 25 लोग पंजीकरण कराने पहुंच गए थे। बाद में पंजीकरण कराने वालों की संख्या 50 से अधिक हो गई। लोगों ने बताया कि सुबह से ही लाइन में भूखे प्यासे खड़े हैं। सर्वर नहीं चलने से आवेदन स्वीकार नहीं हो रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक की तरफ से केवल उन्हीं लोगों का कार्य पहले किया जा रहा है, जिनकी जान पहचान है। लोगों का कहना है कि उनके आवेदन से पहले ही कई फॉर्म बैंक के अंदर जमा थे। अगर आवेदन लेट ही स्वीकार करने थे तो इसकी टाइमिंग बतानी चाहिए थी। अगर पहले ही सूचना मिल जाती कि दोपहर के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तो उसी हिसाब से लोग भी आवेदन करने के लिए आते। बैंक के मुख्य प्रबंधक देवेंद्र यादव ने बताया कि सॉफ्टवेयर में अपडेशन का कार्य होना था। आधार सत्यापन में तकनीकी समस्या आ रही है। सुबह से ही आईटी की टीम लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें