फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: यूजी और पीजी में पंजीकरण की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी

Mon, 06 Jul 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कृष्ण नगर रीजनल सेंटर में यूजी और पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्राओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

निदेशक यशपाल शर्मा ने बताया कि सेंटर में आधुनिक कंप्यूटर लैब है। छात्राएं बीए, बीएससी, बीकॉम में तीन या चार साल का डिग्री कोर्स चुन सकती हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दाखिले के लिए अनिवार्य है।
जनरल वर्ग की फीस 500 रुपये और एससी/बीसी वर्ग की 125 रुपये है। एससी/बीसी छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप का प्रावधान है, जिसके लिए नया इनकम सर्टिफिकेट जरूरी है। सेंटर में अनुभवी स्टाफ है। छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता है, जिसके लिए सेंटर की दो बसें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत यूजी कोर्सों में बीए मल्टीडिसीप्लिनरी की 100 सीट, बीएससी फिजिकल साइंस नॉन मेडिकल की 60 सीट और बीकॉम ऑनर्स की 60 सीट हैं। पीजी कोर्सों में एमए अंग्रेजी की 30 सीट और एमए राजनीति विज्ञान की 40 सीट हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट सूची सेंटर के नोटिस बोर्ड पर लगेगी।
दाखिला कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची 14 जुलाई को जारी होगी, जिसकी फीस 15 जुलाई तक भरी जा सकेगी। दूसरी मेरिट सूची 16 जुलाई को आएगी, जिसकी फीस 17 जुलाई तक भरनी होगी। बीए प्रथम सेमेस्टर की फीस 3850 रुपये, बीएससी नॉन मेडिकल की 4260 रुपये और बीकॉम की 4950 रुपये है।
एमए अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर की फीस 9250 रुपये निर्धारित है। यह सेंटर पिछले 12 वर्षों से ग्रामीण छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा के अवसर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें