नठेड़ा गांव के एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 9013 रुपये की राशि निकाल ली। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नठेड़ा गांव के अवनीश ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका कॉरपोरेशन बैंक में खाता है। उसके खाते में कुछ रिफंड आना बाकी था। किसी ने कॉल कर उससे रिफंड के बारे में पूछताछ की तथा कुछ मेसेज कराए। जिसके बाद उसके खाते से 9013 रुपये की राशि निकाल ली। राशि निकाले जाने का संदेश आने के बाद उसने मामले की सूचना कोसली थाने में दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।