फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में शिकायत का हो रहा निवारण : एडीसी

Wed, 01 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए एडीसी। स्रोत
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी अनुपमा अंजलि ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि समाधान दिवस में शिकायतों का निवारण हो रहा है।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जा रहा है। आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करने में समाधान शिविर सरकार की एक अच्छी पहल साबित हो रहें हैं। जिला मुख्यालय पर सचिवालय सभागार में प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगने वाले समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करते हुए राहत पहुंचाई जा रही है, जिससे आमजन खुश हैं। इस समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें