फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी विधायक, 56 विद्यार्थियों सहित रिकॉर्ड 352 नए संक्रमित मिले, 5 संक्रमितों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी बुधवार को जिले में अब तक के सबसे अधिक 352 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 56 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की मौतों का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को 2 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। बढ़ते संक्रमण के मामले और लगातार हो रही मौत चिंता का कारण बनी हुई है। बुधवार को राहत की बात यह रही कि 61 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के सीएमओ सुशील माही ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 219975 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। जिसमें से 205304 लोग निगेटिव पाए गए और शेष 14671 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 13103 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं 3583 रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 5 लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 134 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 352 नए नागरिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 1617 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। अब जिले में 1434 एक्टिव केस हैं। जिसमें से 977 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
दूसरी बार विधायक हुए संक्रमित
वहीं रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। काफी दिनों से विधायक की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते सोमवार को उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों दी है। उन्होंने अपील की है कि कुछ दिन पहले जो उनके संपर्क में आए है वो भी अपनी जांच कराएं। कोरोना को हराकर जल्द ही उनके बीच लौटूंगा। गौरतलब है कि चिरंजीव राव दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पिछले साल कोरोनो की पहली वेव में भी वे कोरोना संक्रमीत हो गए थे।
विज्ञापन

मृतकों की सूची
कोरोना से घीसा की ढाणी निवासी 40 वर्षीय उषा, कोसली निवासी 33 वर्षीय अमित कुमार, मधू विहार रेवाड़ी निवासी 64 वर्षीय विजय शर्मा देवी, सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी 89 वर्षीय हीरालाल व 31 वर्षीय नवीन कुमार की मौत हुई है। इन सभी का प्रोटोकाल के माध्यम से अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
स्कूल कॉलेज बंद, फिर भी विद्यार्थियों का संक्रमित मिलना जारी
14 अप्रैल से जिला के सभी स्कूल व कॉलेज पूर्ण रूप से बंद है। इसके बावजूद विद्यार्थियों का संक्रमित मिलना जारी है। बुधवार को भी 56 विद्यार्थियों को संक्रमित होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। विद्यार्थियों का ऐसे संक्रमित मिलना बेहद चिंताजनक है।
1992 को पहली व 180 को दूसरी वैक्सीन डोज दी गई
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिले में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को विभाग द्वारा 1992 लोगों को पहली व 108 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 152133 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किये जा रहे हैं।
गांवों में सैनिटाइजेशन शुरू
शहर के साथ-साथ गांवों में भी कोरोना ने अपने पैर पसार लिए है। जिसके लिए कुछ समाजसेवियों व प्रशासन द्वारा गांवों में सैनिटाजेशन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को जिले के गांव कढू भवानीपुरा में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। वहीं मैक्रो कंटेनमेंट जोन सेक्टर-4 रेवाड़ी में नगर परिषद द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
कोसली अस्पताल में 183 ने कराया टीकाकरण
कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ-साथ 45 साल से ऊपर के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाने का कार्य जारी है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चितरंजन ने बताया कि बुधवार को 18 प्लस के 82 पंजीकृत लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं 45 साल से ऊपर के 101 लोगों को कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें