फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: री-टेंडरिंग...नाहड़-बहु और हुसैनपुर-डलियाकी मार्ग की 5.36 करोड़ से सुधरेगी दशा

विज्ञापन
कोसली मार्ग की बदहाल दशा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल और कोसली विधानसभा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 2 मुख्य मार्गों की दशा 5.36 करोड़ रुपये की लागत से सुधारी जाएगी।
विज्ञापन


पहला टेंडर बावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हुसैनपुर-डलियाकी एप्रोच रोड (रोड आईडी-1571) के लिए जारी किया गया है। इस सड़क पर विशेष मरम्मत के साथ-साथ चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस पर 3.9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
क्षेत्र के ग्रामीणों, औद्योगिक इकाइयों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। सड़क की वर्तमान स्थिति जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
विज्ञापन




दूसरा टेंडर कोसली विधानसभा क्षेत्र में स्थित नाहर-बहू रोड (रोड आईडी-1654) के लिए जारी किया गया है। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रस्तावित है जिसके तहत सड़क पर रिन्युअल कोट बिछाया जाएगा।
कुल 2.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। मौजूादा समय में मार्ग की हालत काफी खराब है। कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात सुगम होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम होंगी। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही में भी सुविधा मिलेगी।





बोली जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी
दोनों टेंडरों के लिए बोली जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया भारतीय प्रतिस्पर्धा प्रणाली के तहत होगी और बिडिंग टाइप टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों का चयन किया जाएगा। यह दोनों टेंडर पहले भी आमंत्रित किए जा चुके थे लेकिन किसी कारणवश इन्हें दोबारा आमंत्रित किया गया है।



-

क्या होता है रिन्युअल कोट
रिन्यूअल कोट सड़क की ऊपरी सतह को फिर से मजबूत और चिकना बनाने की प्रक्रिया है। इसमें पुरानी और घिस चुकी सड़क पर डामर की नई परत बिछाई जाती है जिससे सड़क की मजबूती बढ़ती है और गड्ढों की समस्या दूर होती है। रिन्यूअल कोट से वाहनों की आवाजाही सुगम होती है और दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। यह कार्य विशेष रूप से उन सड़कों पर किया जाता है जहां आधार संरचना ठीक होती है लेकिन ऊपरी परत खराब हो चुकी होती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों पर नियमित रूप से रिन्यूअल कोट कराया जाता है।





मार्ग ठीक होगा तो आने जाने में होगी आसानी


कोसली निवासी जितेंद्र ने बताया कि मौजूदा समय में नाहर-बहू मार्ग की दशा काफी खराब है। इससे हादसों का भी खतरा रहता है। मार्ग ठीक होगा तो आने जाने में काफी आसानी हो जाएगी। बावल निवासी विकास कुमार का कहना है हुसैनपुर-डलियाकी मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। मार्ग की हालत ठीक होगी तो आवाजाही सुगम हो जाएगी।

-



सड़क हादसों में हर वर्ष होती हैं मौतें
सड़क दुर्घटना में 2020 में 271 लोगों की मृत्यु हुई थी और 631 घायल हुए थे। 2022 में 211 लोगों की मृत्यु और 500 लोग घायल हुए थे। 2023 में 227 लोगों की मौत और 514 लोग घायल हुए थे। 2024 में 210 लोगों की मृत्यु और 765 लोग घायल हुए थे। 2025 में अभी तक 180 से अधिक लोगों की मौत व 320 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन




-



नाहर-बहू रोड पर 2.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

-विरेंद्र, एसडीओ, कोसली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें