फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फैमिली आईडी में कार दिखाकर बंद कर दिया राशन

Sun, 28 Sep 2025 05:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला उत्तम नगर के एक परिवार के परिवार पहचान पत्र में कार दिखा कर उनका बीपीएल श्रेणी से मिलने वाला राशन बंद कर दिया गया। परिवार के पास कोई वाहन नहीं है।
चार माह से बीपीएल श्रेणी का राशन लेने के लिए उत्तम नगर निवासी अरविंद कुमार जिला सचिवालय के चक्कर लगा रहे हैं। बीपीएल श्रेणी के अरविंद कुमार के फैमिली आईडी में नूंह में पंजीकृत एक कार दिखाई गई है ।
विज्ञापन

इसके चलते उसे मिलने वाले राशन पर रोक लगा दी गई है। गाड़ी मलिक का नाम भी अरविंद है, लेकिन उसका पूरा नाम एवं पता अरविंद मेथानी एवं सरस्वती विहार चकरपुर गुड़गांव लिखा गया है, जबकि रेवाड़ी के उत्तम नगर निवासी अरविंद कुमार के नाम कभी भी कोई कार या वाहन नहीं रहा है।
विभागीय चूक के कारण अब कई बार आवेदन करने के बावजूद अरविंद कुमार का आवेदन यह कहते हुए निरस्त किया गया है, कि उनके नाम से कार रिकॉर्ड में दिखाई जा रही है।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत करने के बावजूद चंडीगढ़ कार्यालय से उनकी आपत्ति को निरस्त कर दिया गया है।

दोनों के नाम में अंतर होने और पते में अंतर होने के बावजूद भी चंडीगढ़ कार्यालय से उनके फैमिली आईडी में उपरोक्त कार को नहीं हटाया गया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने सलाह दी है कि नूंह वाहन पंजीकरण कार्यालय में जाकर अपनी गाड़ी का जिसका नंबर दिखाया गया है पूरा ब्यौरा लाकर दें। उसके बाद ही कोई कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त के पास लगाई गई कार्रवाई पर भी चंडीगढ़ कार्यालय से आपत्ति निरस्त करते हुए लिखा गया कि आपके पास एक कार मौजूद है इसलिए आपको बीपीएल श्रेणी से मिलने वाले लाभ नहीं मिल सकेंगे। आखिर परेशान होकर अरविंद कुमार ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, ट्रांसपोर्ट मंत्री हरियाणा सरकार, मानव अधिकार आयोग सहित कई कार्यालय में पत्र लिखकर अपने परिवार पहचान पत्र से गलत तौर से दिखाई गई कार को हटाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें