फोटो : 24पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कोसली। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बलिदान जीत राम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ में आयोजित खंडस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में मोहित और तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्राचार्य अनूप सिंह रहे जबकि अध्यक्षता प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माणकर्ता होंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों को नई सोच और कौशल विकसित करने में मदद करती है।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका मुकेश कुमार, रविकांत और उमेश ने निभाई। कक्षा 6 से 8 में मोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वंशिका द्वितीय और जितेश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9 से 12 में तमन्ना ने प्रथम स्थान, लोकेश ने द्वितीय और सोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर चंद्रशेखर, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार हसला, प्रमिला, यशवंत पाल, मोहित कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।