फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2324 नए बीपीएल राशनकार्ड बांटे

विज्ञापन
जिला सचिवालय सभागार में उपभोक्ताओं को बीपीएल कार्ड देते डीसी यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिला में 2324 नए बीपीएल राशनकार्डो का वितरण किया गया, जिसमें रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के 319 बीपीएल कार्ड का वितरण जिला सचिवालय में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल द्वारा किया गया। कोसली विधानसभा क्षेत्र के 919 विधायक कोसली बिक्रम सिंह यादव तथा बावल विधानसभा क्षेत्र के 1086 नये बीपीएल कार्डो का वितरण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बावल में नई अनाज मण्डी में आयोजित बावल विधानसभा क्षेत्र के बीपीएल कार्डधारकों को राशनकार्ड वितरण करने के उपरांत लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी पंचकूला से संबोधित किया। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में राशन कार्ड वितरण का कार्य किया जा रहा है। रेवाड़ी जिला सचिवालय में आयोजित रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बीपीएल राशनकार्ड उपायुक्त यशेन्द्र सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल द्वारा वितरित किये गये। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। उनका लाभ लेने के लिए फार्म अवश्य भरें। डीसी यशेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर बीपीएल कार्ड धारकों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल ने बताया कि जिला में 2324 नये बीपीएल कार्ड बनाये गये हैं। बीपीएल राशनकार्ड वितरण समारोह में एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अधीक्षक कुमारी अजंता, एएफएसओ जय यादव, निरीक्षक नरेश, मुकेश, प्रदीप भी अलग-अलग वितरण समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें