फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में जा रही नाबालिग का बाइक सवारों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव से बाइक सवार दो युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए। आरोपियों ने नाबालिग के साथ रास्ते में दुष्कर्म किया। भागते समय आरोपियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और नाबालिग ने लोगों को युवकों की हरकतों के बारे में बता दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जिला महेंद्रगढ़ निवासी विकास व मनीष हैं। पुलिस ने आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान दो युवक विकास व मनीष ने बाइक पर उसका अपहरण कर लिया तथा अपने साथ ले गए। आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपियों की रास्त में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नाबालिग ने लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का कोविड-19 टेस्ट कराया है और रिपोर्ट आने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें