फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना बदलने के विवाद में युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कारौली में एक ढाबे पर शराब पीने के बाद गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव छितरौली निवासी विकास व योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट आने तक धामलावास क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गांव कारौली मोड के समीप एक ढाबा पर छितरौली व बहाला गांव के युवक शराब पी रहे थे। ढाबा संचालक द्वारा बजाए गए गाना को बदलने के विवाद में दोनों गांवों के युवकों में आपस में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छितरौली के युवकों ने बहाला निवासी सुदेश की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपी विकास व योगेश को दबोच लिया, जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन कर दिया। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरे आरोपी को भी जल्द करेंगे गिरफ्तार : कोसली एसएचओ
कोसली के एसएचओ जगबीर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है तथा जल्द ही तीसरे आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें