फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव पलड़ा निवासी दीपक नारवा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश की निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में वह कंपनी में काम करने रेवाड़ी आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी दीपक नारवा से हुई थी। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 30 नवम्बर 2021 को आरोपी उसे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसके साथ शहर में एक किराये के मकान में रहने लगा और उसके साथ संपर्क बनाया जिससे वह गर्भवती हो गई थी। आरोपी ने गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा और आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर थाना रेवाड़ी में दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में आरोपी दीपक नारवा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें