फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव नरबीर ने स्वामी शरणानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu, 17 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह व विधायक लक्ष्मण यादव। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह गांव दड़ौली स्थित श्रीमद्भागवत आश्रम में स्वामी शरणानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वामी शरणानंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन, तपस्या और धार्मिक योगदान को याद किया।
विज्ञापन

राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्वामी शरणानंद का आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहा है। कहा, उन्होंने यहां से अपना पहला चुनाव लड़ा था, तभी से वे आश्रम में स्वामी शरणानंद के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कोसली में प्रस्तावित आईएमटी को लेकर सरकार की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की लैंड पूलिंग योजना के तहत विकास योजना में शामिल होने वाली किसानों की जमीन पर उन्हें हिस्सेदारी और मालिकाना हक का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है और आधा मालिकाना हक किसान का रहेगा। इस मौके पर आश्रम के स्वामी समर्पणानंद, विधायक लक्ष्मण यादव और पूर्व मंत्री विक्रम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें