प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत: ग्रामीण
बावल। गांव टांकड़ी में आयोजित मेले में कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। लड़कियों और बुजुर्गों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं कराई गईं। लड़कियों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में छवि प्रथम और सवीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में अवंती प्रथम और छवि दूसरे स्थान पर रहीं।
आयोजन समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भाद्र षष्ठी पर हर वर्ष टांकड़ी में मेला आयोजित किया गया। लड़कों की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में अविनाश प्रथम और प्रदीप गिगलाना दूसरे स्थान पर रहे। हाई जंप में वेद प्रकाश ने प्रथम तथा अनिल धारणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में हरिओम प्रथम और सतवीर सिंह हुड्डा दूसरे स्थान पर रहे।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में करीब 40 टीमें हिस्सा लेने पहुंची हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष दलेल सिंह चौहान, कमांडो सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल चौहान, तेजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।