फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोदी सरकार में लगातार तीसरी बार कैबिनेट में होंगे राव इंद्रजीत

Mon, 10 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राव इंद्रजीत सिंह सिंह मोदी सरकार में लगातार तीसरी बार कैबिनेट में शामिल होंगे। इसको लेकर समर्थकों में खुशी है। राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम लोकसभा से जीत दर्ज कराई है।
राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी सियासी पारी 1977 में जाटूसाना विधानसभा (अब कोसली) से शुरू की थी। उनके पिता राव बिरेंद्र सिंह की परंपरागत सीट रही जाटूसाना में राव ने ज्येष्ठ पुत्र राव इंद्रजीत सिंह को राजनीतिक वारिस बनाकर चुनाव मैदान में उतारा। 1977 में चंडीगढ़ पहुंचने के बाद राव इंद्रजीत सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और यहां से लगातार चार बार 1977 से 1982, 1982 से 1987 और 1987 से 1991 और फिर 2000 से 2004 तक हरियाणा विधानसभा के सदस्य के तौर पर चंडीगढ़ पहंचे। 1986 से 1987 तक उन्हें हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना खाद्य और नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी मिली। 1991 से 1996 तक वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने पर्यावरण एवं वन तथा चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता राव बिरेंद्र सिंह ने 1998 में उन्हें अपनी जगह लोकसभा का प्रत्याशी बनाया और राव ने जीत हासिल की। 1999 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2004 के चुनाव में उन्होंने अपनी हार का बदला चुकता कर लिया। 1998 से 99 तक राव संसद विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी रहे। 2004 में वह फिर महेंद्रगढ़ से चौदहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। मई 2004 में उन्हें केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री बनाया गया। 2006 तक वह इस जिम्मेदारी को निभाते रहे। फरवरी 2006 से 2009 तक राव केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें