फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क दुर्घटना में कंडक्टर की मौत

Mon, 10 Jun 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बावल। जयपुर ओढी कट के पास ट्राला की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे कंडक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयुपर थाना अजीतगढ़ निवासी महिपाल (34) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अलवर के गांव गडबसई निवासी संतु राम मीणा ने बताया कि वह अपने कंडक्टर महिपाल के साथ मोरवी से दिल्ली के लिए ट्राला लेकर चला था। रविवार रात करीब 9 बजे वह अपनी गाड़ी को लेकर जयपुर ओढी कट के पास पहुंचे तो एक गाड़ी उनके सामने आ गई, जब ब्रैक लगाई तो तुरंत टक्कर हो गई। जिसमें वह ओर उनका कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसके कंडक्टर को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें