रेवाड़ी। रामपुरा स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते राव इंद्रजीत सिंह। स्र
रेवाड़ी। शनिवार को वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब प्रत्याशियों की 4 जून को होने वाली वोटों की गिनती पर निगाह है। लगातार चुनाव प्रचार करने के बाद भाजपा से गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का समय निकाला।
चुनाव करने की वजह से राव इंद्रजीत सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से ज्यादा मुलाकात नहीं कर पा रहे थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह रामपुरा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले और हालचाल पूछा। साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। रविवार को 4 जून को होने वाली वोटिंग को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही मतदान के दिन कहां पर किस प्रकार की स्थिति, इस पर भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।