राव इंद्रजीत सिंह को जन्मदिन की बधाई देतीं जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व अन्य नेता। स्रोत : प्
रेवाड़ी। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. वंदना पोपली ने राव को पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह दक्षिण हरियाणा की जनता की आवाज हैं। राव इंद्रजीत ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव, जिला महामंत्री पं हिमांशु पालीवाल, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान, धीरज यादव, प्रवीण शर्मा, जिला सचिव दिनेश टींट, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, कार्यालय प्रभारी सत्यपाल धुपिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी, अमृत कला टिकनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।