जन्मदिन पर समर्थकों के साथ केक काटते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। द कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अजय पटौदा व उदयभान डागर ने राव इंद्रजीत सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह दक्षिण हरियाणा की जनता की आवाज हैं और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण अहिरवाल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र छिल्लर, समाजसेवी राहुल यादव, पार्षद मनोज सैनी, समाजसेवी ईश्वर सैनी, पूर्व पार्षद आजाद सिंह नांदा, अनिल यादव मौके पर मौजूद रहे।